फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Temporary increase in number of coaches in railways for the convenience of passengers

Bhiwani News: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे में डिब्बों में की अस्थायी बढ़ोतरी

Thu, 20 Feb 2025 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 20 Feb 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Temporary increase in number of coaches in railways for the convenience of passengers
भिवानी का रेलवे स्टेशन।
भिवानी। रेलवे की ओर से ढेहर, मथुरा, कालका जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल सेवाओं के साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। ट्रेनों में डिब्बों की बढ़ोतरी होने से जिले से खाटू श्याम मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। तीनों ट्रेनों में एक-एक डिब्बे की अतिरिक्त बढ़ोतरी की गई है। वहीं हिसार से रेवाड़ी जाने वाली ट्रेन में 5 डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है। इससे जिले के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, रेलवे की ओर से ट्रेनों में होने वाली भीड़ से यात्रियों को राहत देने के लिए अलग-अलग मार्ग पर डिब्बों में अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 59632/59631 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी रेल सेवा में 28 फरवरी से 15 मार्च तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। यह ट्रेन भिवानी से होकर गुजरेगी। इससे जिले के यात्रियों को बढ़ाए गए डिब्बों की सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं रेलवे की ओर से ट्रेन संख्या 14705/14706 भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी रेल सेवा में भी 28 फरवरी से 15 मार्च तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14725/14726 भिवानी-मथुरा-भिवानी रेल सेवा में भी 28 फरवरी से 15 मार्च तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी होगी। वहीं रेलवे की ओर से ट्रेन संख्या 14795/14796 भिवानी-कालका-भिवानी रेल सेवा में 28 फरवरी से 15 मार्च तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। यात्रियों को बढ़ाए गए डिब्बों की सुविधा 28 फरवरी से मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed