फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Temporary coaches added to trains for festive season passengers

Bhiwani News: त्योहारों पर यात्रियों के लिए ट्रेनों में की अस्थायी डिब्बों की बढ़ोतरी

Sun, 12 Oct 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Temporary coaches added to trains for festive season passengers
भिवानी। त्योहारी सीजन शुरू होते ही यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ से निपटने के लिए ट्रेनों में अस्थायी डिब्बों की बढ़ोतरी की तैयारी कर ली है। यात्रियों को बढ़े हुए डिब्बों की सुविधा तीन नवंबर तक मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14731/14732) में दिल्ली से 31 अक्तूबर तक और बठिंडा से एक नवंबर तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। भिवानी-कालका-भिवानी ट्रेन (गाड़ी संख्या 14795/14796) में 31 अक्तूबर तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन

भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी ट्रेन (गाड़ी संख्या 14705/14706) में एक नवंबर तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। भिवानी-मथुरा-भिवानी ट्रेन (गाड़ी संख्या 14725/14726) में भिवानी से दो नवंबर तक और मथुरा से तीन नवंबर तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। वहीं हिसार-जयपुर-हिसार ट्रेन (गाड़ी संख्या 14715/14716) में हिसार से 31 अक्तूबर तक और जयपुर से तीन नवंबर तक चार द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शशि किरण ने बताया कि ट्रेनों में डिब्बों की बढ़ोतरी से यात्रियों को त्योहारी सीजन में यात्रा के दौरान सुविधा मिलेगी और उन्हें सीट न मिलने की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed