{"_id":"5fff4c358ebc3e33df42f75d","slug":"temple-theft-daanpatra-case-file-bhiwani-news-rtk5907521123","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बने गुरुद्वारे का तोड़ा दानपात्र, संत कबीर मंदिर से भी दानपात्र चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बने गुरुद्वारे का तोड़ा दानपात्र, संत कबीर मंदिर से भी दानपात्र चुराए
विज्ञापन
संत कबीर मंदिर से चोरी हुए दानपात्र के बारे में जानकारी देते समाज के लोग। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जैन चौक क्षेत्र में एक ही रात में दो चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। चोरी की इन दोनों ही वारदात की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
चोरी की पहली वारदात जैन चौक क्षेत्र चंद्रगिरी स्कूल के सामने घर में बने गुरुद्वारे के अंदर मंगलवार रात को चोर घुस गए। मकान मालिक रामनारायण ने बताया कि घर के अंदर उसके दो बेटे और पुत्रवधू मौजूद थी। वह अलग कमरे में सो रहा था। रात को चोर उसके कमरे में दाखिल हुए और उसका मोबाइल फोन उठाया, फिर उसके कमरे के बाहर की कुंडी बंद कर गए और गुरुद्वारे के अंदर रखा दानपात्र का ताला तोड़कर अंदर से पैसे चोरी कर ले गए। रात करीब ढाई बजे वह लघुशंका के लिए उठा तो बाहर से कमरा बंद था। काफी धकेलने के बाद कमरे में ऊपर की लगी कुंडी खुली तो वह कमरे से बाहर निकला। इसके बाद गुरुद्वारे में पहुंचा जहां दानपात्र का ताला टूटा पड़ा था और सामान भी बिखरा हुआ था। चोरी की वारदात की जानकारी सुबह जैन चौक पुलिस को दी।
वहीं दूसरी चोरी की वारदात गुरुद्वारे से महज 150 मीटर दूर शिव धानक निर्माणाधीन धर्मशाला में बने संत कबीर मंदिर में हुई। जिसमें चोर मंदिर के दानपात्र को ही ले उड़े। भगवानदास कालिया व अनिल ने बताया कि मंदिर में सतीश सुबह पांच बजे पूजा के लिए पहुंचा तो मंदिर के गेट का शीशा टूटा हुआ था और अंदर से दानपात्र गायब मिला और सामान भी बिखरा हुआ था। इसकी जानकारी मंदिर कमेटी सदस्यों को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। भगवानदास कालिया ने बताया कि मंदिर के दानपात्र में करीब 50 हजार रुपये थे। दानपात्र को वार्षिक भंडारे के लिए हर साल पूर्णिमा के मौके पर ही खोला जाता था। साल में एक बार ही दानपात्र से पैसे निकाले जाते थे। लेकिन चोर उस दानपात्र को ही मंदिर से चोरी कर ले गए। जैन पुलिस चौकी इलाका में एक ही रात में दो चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोगों में भी दहशत बनी है। वहीं चोरों के हौसले भी बुलंद हो गए हैं। फिलहाल सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।