फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Temperatures continue to rise, with cloudy skies and drizzle expected on the 10th.

Bhiwani News: तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी, 10 को बादलवाही और बूंदाबांदी की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Temperatures continue to rise, with cloudy skies and drizzle expected on the 10th.
शहर के सेंट्रल पार्क में झूला झूलते बच्चे।
भिवानी। जिले में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को भी शहर का मौसम मिला-जुला बना रहा। सुबह और शाम ठंड रही, जबकि दोपहर में खिली धूप ने लोगों को राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दोपहर में धूप निकलने और अवकाश का दिन होने के कारण शहर के पार्कों में भी रौनक देखने को मिली। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और लोग खुले स्थानों पर समय बिताते नजर आए। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार 9 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 10 फरवरी को राज्य में आंशिक बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं राज्य में मौसम शुष्क रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण रात्रि तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में धुंध भी छा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------------------------------------------
आठ दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की हुई बढ़ोतरी
दिन न्यूनतम अधिकतम
01 फरवरी 06 22़ 5
02 फरवरी 06 19
03 फरवरी 06 22़
04 फरवरी 06़ 5 22़ 5
05 फरवरी 06़ 5 23
06 फरवरी 06़ 5 23
07 फरवरी 09 24
08 फरवरी 09 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed