{"_id":"676ee4219998d44d1c0f5a53","slug":"teenage-girl-sets-herself-on-fire-suffers-burn-injuries-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127710-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पड़ोसी युवक से तंग आकर किशोरी ने खुद को लगाई आग, झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पड़ोसी युवक से तंग आकर किशोरी ने खुद को लगाई आग, झुलसी
Fri, 27 Dec 2024 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
किशोरी के आत्मदाह के प्रयास पर कार्रवाई करते पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर किशोरी (17) ने अपने शरीर पर तेल डालकर आग लगा ली। इसमें किशोरी बुरी तरह से झुलस गई। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस में दी। मौके पर थाना प्रभारी सहित अधिकारियों ने पहुंच लड़की के भाई के बयान पर पड़ोस के एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस में दी लिखित शिकायत में किशोरी के भाई ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने परिवार सहित बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में रहता है। उसी के साथ ही उसकी बहन रहती है। उसने बताया कि उनके ही पड़ोस का एक युवक जो उसकी बहन को आते जाते तंग करता था। उसी से तंग आकर उसकी बहन ने अपने शरीर को आग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस ने भाई के बयान पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जली हुई हालत में लड़की को भिवानी नागरिक अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई सुशील ने बताया कि लड़की की हालत गंभीर है। फिलहाल लड़की के भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन