फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   teen age, eve teasing, case file

15 साल के किशोर का किया यौन शोषण, केस दर्ज

Sat, 06 Mar 2021 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
teen age, eve teasing, case file
भिवानी। जुईकलां पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 15 साल के किशोर के साथ गांव के ही एक युवक ने घर बुलाकर उसका यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत किशोर की मां ने पुलिस को दी। जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जुईकलां पुलिस थाना में दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसकी बड़ी लड़की व दूसरे नंबर पर लड़का और एक सबसे छोटा लड़का है। उसका दूसरे नंबर के 15 वर्षीय लड़के को चार मार्च को गांव का ही एक युवक अपने घर बुलाकर ले गया। आरोपी ने उसके लड़के को कमरे में बंद कर दिया और फिर उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान उसके बेटे की पीठ पर रॉड से भी चोटें पहुंचाई। बेटे ने आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद घर आकर आपबीती बताई। जिसके बाद मामले की शिकायत जुईकलां पुलिस थाना में दी।
विज्ञापन

जुईकलां पुलिस थाना इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर अपने बेटे का यौन शोषण किए जाने की शिकायत दी है, जिस पर आरोपी युवक के खिलाफ यौन उत्पीड़न करने पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed