{"_id":"68924a9051c92a464a00e8f1","slug":"teacher-committed-suicide-by-hanging-himself-from-the-bathroom-grill-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137835-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बाथरुम की ग्रिल पर फंदा लगा शिक्षक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बाथरुम की ग्रिल पर फंदा लगा शिक्षक ने दी जान
Tue, 05 Aug 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। सेक्टर 13 के एक मकान के बाथरूम की ग्रिल पर मंगलवार को फंदा लगाकर बडेसरा निवासी 45 वर्षीय विजय कुमार ने आत्महत्या कर ली। वह सोरड़ा कद्दीम के स्कूल में मिडिल हेड के तौर पर कार्यरत थे। परिजनों ने बाथरुम का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। उन्हें जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 13 पुलिस चौकी की टीम ने मंगलवार को शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विजय कुमार कई वर्षों से परिवार के साथ सेक्टर 13 में रह रहा था। उसके दो बेटे हैं। मंगलवार सुबह वह बाथरूम गए। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने कई देर तक दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़ा गया। सेक्टर 13 पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे अरुण के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।