{"_id":"68826cc96eb25610c600d319","slug":"tannu-saini-passed-net-jrf-in-third-attempt-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137288-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तन्नू सैनी ने तीसरी बार पास की नेट जेआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तन्नू सैनी ने तीसरी बार पास की नेट जेआरएफ
Thu, 24 Jul 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
तन्नू सैनी।
लोहारू। लोहारू निवासी तन्नू सैनी ने लगातार तीसरी बार नेट जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप)) परीक्षा पास की है। भूगोल विषय में तन्नू सैनी ने 300 में से 216 अंक लेकर 99.6 परसेंटाइल अंक अर्जित करके प्रतिभा का परिचय दिया है।
चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय से 67 फीसदी अंकों के साथ स्नातक पास तन्नू सैनी वर्ष 2023 में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी से भूगोल विषय में एमए की परीक्षा 69 फीसदी अंकों के साथ पास की थी। वर्ष 2024 में आयोजित नेट की दोनों परीक्षाओं में तन्नू ने सफलता हासिल की लेकिन जेआरएफ की तैयारी में लगातार जुटी रही और घर पर तैयारी करते हुए जून 2025 में आयोजित नेट-जेआरएफ की परीक्षा में सफलता का परचम फहरा दिया। तन्नू सैनी ने बताया कि उन्होंने परीक्षा में 300 में से 216 अंक और 99.6 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। न्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 93 वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने हाल में एचपीएससी की ओर से आयोजित एसोसिएट प्रोफेसर की प्री परीक्षा भी पास कर ली है।
तन्नू अपनी बड़ी बहन अंशु और मां संजू सैनी को अपना प्रेरणास्रोत मानती हैं। अंशु सैनी भी पिछले वर्ष बॉटनी विषय में जेआरएफ क्वालीफाई कर दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं। तन्नू का छोटा भाई दीपक बहल के एक संस्थान से बीटेक कर रहा हैं। तन्नू की इस सफलता पर प्रयास संगठन के डॉ. उमेद जांगिड़, मा. पवन स्वामी, महेंद्र कथूरिया, प्रधान जगदीश जायलवाल, जितेंद्र जांगड़ा, विजय कुमार फरटिया आदि बधाई दी है।