फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Priya Ghanghas's brilliant victory at the Asian Games; she reaches the quarter-finals.

Bhiwani News: एशियाई खेलों में प्रिया घणघस की शानदार जीत, क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Priya Ghanghas's brilliant victory at the Asian Games; she reaches the quarter-finals.
मुक्केबाज प्रिया घणघस
भिवानी। जापान में आयोजित एशियाई खेलों के 60 किलोग्राम महिला मुक्केबाजी के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में गांव धनाना की प्रिया घणघस ने दक्षिण कोरिया की ओह येओन-जी को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शनिवार दोपहर सवा दो बजे हुए मुकाबले में प्रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रिया के कोच नवीन शर्मा ने बताया कि वह काफी मेहनती खिलाड़ी हैं और एशियाई खेलों में पदक जीतने की पूरी हकदार हैं। उन्होंने बताया कि प्रिया वर्ष 2025 में बैंकॉक में हुए एशियन अंडर-22 आयुवर्ग में रजत पदक जीत चुकी हैं। वहीं वर्ष 2026 में ऊलानबटोर में हुई एशियन बॉक्सिंग एलीट चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। शनिवार के मुकाबले में भी उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रतिभा साबित की।
विज्ञापन


अनुभव और उपलब्धियों से प्रभावित नहीं हुईं प्रिया
खेल प्रेरक राजनारायण पंघाल ने बताया कि ओह येओन-जी पूर्व एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और दो बार की विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता रह चुकी हैं। उन्होंने 2018 में दिल्ली में हुई विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2023 में दिल्ली में हुई विश्व चैंपियनशिप में इंप्रेसिव मेडल हासिल किया था। उन्होंने 2020 में टोक्यो ओलंपिक में भी भाग लिया था। इसके बावजूद प्रिया ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबला लड़ा और 5-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिया के पिता महेंद्र ने कहा कि जीत के साथ बेटी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। एक मुकाबला और जीतने पर देश के लिए उसका पदक पक्का हो जाएगा। उन्होंने पूरी उम्मीद जताई कि प्रिया एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed