{"_id":"6ab81fd2d9a24596ed07cc6d","slug":"rahul-gandhis-allegations-proven-correct-by-the-election-commissioners-complaint-rao-narendra-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157723-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयुक्तों की शिकायत से राहुल गांधी के आरोप सही साबित हुए : राव नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयुक्तों की शिकायत से राहुल गांधी के आरोप सही साबित हुए : राव नरेंद्र
विज्ञापन
गांव बामला में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर राव नरेंद्र सिंह व अन्य।
भिवानी। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव आयुक्तों की शिकायत से राहुल गांधी के हरियाणा में भाजपा सरकार के वोट चोरी से बनने के आरोप सही साबित होते हैं। शनिवार को गांव बामला में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अब हरियाणा सरकार को इस्तीफा देना चाहिए।
राव नरेंद्र ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस शहरों के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन कर रही है। संगठन को छोटे स्तर से मजबूत किया जाएगा ताकि इस बार कांग्रेस की सरकार बने। सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पहुंचे।
चुनाव आयोग को लेकर राव नरेंद्र ने कहा कि चुनाव आयुक्तों की शिकायत सामने आने से राहुल गांधी की ओर से हरियाणा में भाजपा सरकार के वोट चोरी से बनने की बात सही साबित होती है। उन्होंने इस आधार पर हरियाणा सरकार से इस्तीफा देने की मांग की। वहीं राव नरेंद्र सांसद जयप्रकाश और पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी के बीच चल रही जुबानी जंग पर चुप्पी साधे रहे। जयप्रकाश ने फौजी को गद्दार और फौजी ने जयप्रकाश को चंबल का डाकू कहा था। इस पर राव नरेंद्र ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। चंडीगढ़ में हुए प्रदर्शन में सभी साथ थे और सभी को मिलकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए। जयप्रकाश और फौजी की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन तोड़ने वाले नेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी, कमल प्रधान सहित अनेक नेता मौजूद रहे।