फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tableaux taken out on the occasion of the installation of Baba Kailash Giri's idol.

Bhiwani News: बाबा कैलाश गिरी की मूर्ति स्थापना पर निकाली झांकियां

Fri, 04 Sep 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 04 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Tableaux taken out on the occasion of the installation of Baba Kailash Giri's idol.
बवानीखेड़ा में  बाबा कैलाश गिरी महाराज की मूर्ति स्थापना पर कलश यात्रा में प्रस्तुति देते कलाका
बवानीखेड़ा। कस्बे के धार्मिक स्थल पर वीरवार को बाबा कैलाश गिरी महाराज की मूर्ति स्थापना पर कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा कस्बा बाबा के जयकारों से गूंज उठा। समूचा माहौल भक्तिमय नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ हुई।
विज्ञापन

इसके बाद आयोजित कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किए। यह यात्रा मुख्य मार्गों और बाजारों से होकर गुजरी।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों तथा व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। ढोल नगाड़ों और धार्मिक भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और बाबा का गुणगान करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि बाबा कैलाश गिरी की मूर्ति स्थापना को लेकर क्षेत्र की संगतों में भारी उत्साह है। इस अनुष्ठान के तहत मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पूरी विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न करवाई जा रही है।

कलश यात्रा के मुख्य आकर्षण विभिन्न देवी-देवताओं के जीवन प्रसंगों पर आधारित सजीव झांकियां रहीं। कलश यात्रा के समापन पर मंदिर प्रांगण में विशेष आरती हुई। श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed