फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tableaus decorated in temples till late night

Bhiwani News: जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंजी छोटी काशी, मंदिरों में देर रात तक सजाई झांकी व नृत्य स्पर्धाएं

Tue, 27 Aug 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 27 Aug 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Tableaus decorated in temples till late night
भिवानी की श्रीदक्ष प्रजापति धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी  मनाते श्रीदक्ष प्रजापति सेवा समि
भिवानी। जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में जय कन्हैया लाल की जयकारों की गूंज सुनाई दी। मंदिरों में आधी रात तक झांकी व नृत्य स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। शहर के दादरी गेट स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर, किरोड़ीमल मंदिर, हनुमान जोहड़ी मंदिर और बाबा जहरगिरी आश्रम में झांकियों व नृत्य स्पर्धाओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सिद्ध पीठ बाबा जहर गिरी आश्रम में शिव शक्ति जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। आश्रम प्रवक्ता सुरेश सैनी में बताया कि सिद्ध पीठ बाबा जहर गिरी आश्रम में हर साल की तरह इस बार भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाया गया। शिव शक्ति जन कल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित महोत्सव में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर आश्रम पीठाधीश्वर अंतरराष्ट्रीय महंत डॉ. अशोक गिरी महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हमारे आश्रम के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। महोत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई श्रीकृष्ण लीला और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ पहुंचे वहीं उन्होंने मनमोहक झांकियों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन


बाल कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के संघर्ष और लीला पर दी प्रस्तुति
भिवानी। सदाचारी शिक्षा समिति एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति की ओर से विवेकानंद हाई स्कूल में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। विद्यार्थियों ने पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कृष्ण की दिव्य लीलाओं, उनके उपदेशों और जीवन की शिक्षाओं को दर्शाया गया। विद्यालय संचालिका सावित्री यादव एवं कार्यक्रम संयोजक के राष्ट्रपति पुरस्कार अवार्ड अशोक कुमार भारद्वाज ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर में मनाया जन्माष्टमी महोत्सव

भिवानी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर में कार्यक्रम हुआ। मंदिर की संचालक उर्मिला सैनी ने कहा कि कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। उर्मिला सैनी ने कहा कि मंदिर में भक्तों के लिए विशेष पूजा, भजन और प्रसाद का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी भक्तों से भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का पालन करने और समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की। बच्चों ने श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया।

श्रीदक्ष प्रजापति सेवा समिति ने मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

भिवानी। श्रीदक्ष प्रजापति सेवा समिति की ओर से हनुमान गेट कुम्हारों का मोहल्ला स्थित श्रीदक्ष प्रजापति धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया। इस मौके पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की पोशाक पहनकर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। प्रतिभागी बच्चों को कार्यक्रम के अंत में प्रोत्साहित भी किया गया। इस मौके पर श्रीदक्ष प्रजापति सेवा समिति के प्रधान बबूल प्रजापति ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की सबसे बड़ी संस्कृतियों में से एक है। इस मौके पर उपप्रधान मनीष प्रजापति, हुकमचंद प्रजापति, गौरीशंकर ठेकेदार प्रजापति, रतिराम प्रजापति, सचिन प्रजापति, शशि प्रजापति नाथुवास, डॉ. रत्न तंवर, मास्टर आनंद प्रकाश उपस्थित रहे। संवाद

दिव्यांग बच्चों ने मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

भिवानी। आस्था स्पेशल स्कूल में जन्माष्टमी पर दिव्यांग बच्चों के माध्यम से संस्थापक विजय शर्मा एवं प्राचार्य एवं संचालिका एडवोकेट सुमन शर्मा के मार्गदर्शन में महोत्सव मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी बाजार से रमेश बंसल, दिनेश गुप्ता, जगन्नाथ बिल्डिंग मटेरियल से अनिल, मुकेश जांगड़ा ने भगवान श्री कृष्ण और बच्चों के बाल रूप स्वरूप झांकी के तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दिव्यांग प्रियंका द्वारा राजस्थानी नृत्य कर एवं शुभम द्वारा भगवान श्री कृष्णा के भजन पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डॉ. तरुण कुलश्रेष्ठ, विनोद उमरावत, सतीश शर्मा, प्रवेश शर्मा, दिनेश, मुकेश जांगड़ा, मीना, उषा उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप ने नृत्य ने किया दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन
भिवानी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जाट धर्मशाला के सामने स्थित स्काउट्स एंड गाइड्स की शाखा चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता एवं नायब तहसीलदार अंकित ने शिरकत की। इस दौरान अतिथियों ने स्काउट कार्यालय में बनाई गई वाटिका भी उद्घाटन किया तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि अजीत सिंह तंवर, प्रद्यूमन राठी, सुमित खेमका, आरके, पूर्व चेयरमैन मामनचंद, समाजसेवी सचिन जैन, हरि सिंह मोडा, अधिवक्ता पवन जैन पहुंचे तथा अध्यक्षता ग्रुप लीडर सागर व ग्रुप कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण गौड ने की। कार्यक्रम में मंच का संचालन सह ग्रुप लीडर अमित कुमार ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या एवं गाइड कैप्टन पुष्पा देवी, सह ग्रुप लीडर अंकित, स्काउट मास्टर नवीन व मनोज, सीनियर रोवर नितेश कुमार, जिले सिंह, रोवर गौरव, मोहक वर्मा, अनिकेत, दीक्षित, ध्रुव, प्रिंस, रेंजर्स तमन्ना, खुशी, रचना, काजल योगिता मौजूद रहे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कुडल में निकाली शोभायात्रा
ढिगावामंडी। क्षेत्र के गांव कुडल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बाबा जोड़नाथ धाम से शुरू होकर प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर तक निकाली गई। महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए व कलश यात्रा निकाली गई। आचार्य रविन्द्र शास्त्री ने बताया कि भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधि अनुसार पूजा-अर्चना के साथ उपवास रखने का विधान है। मान्यता है कि जन्मदिन पर व्रत रखने से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इस दौरान सभी भक्तजन लड्डू गोपाल का विशेष शृंगार कर उन्हें भोग लगाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। इस अवसर पर महंत भीम गिरी महाराज आचार्य रविंद्र शास्त्री, प्रदीप बजरंग दल, पवन जांगड़ा, रोहित पारलीवाल, आनंद पंडित, भर्गू पंडित, अवन शर्मा, नरसी शर्मा मौजूद रहे।

जन्माष्टमी पर सजे मंदिर, विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

लोहारू। सोमवार को शहर में जन्माष्टमी पर्व की धूम रही तथा शहर के लगभग सभी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया। वहीं देर सांय तक मंदिरों में श्रीकृष्ण और राधा रानी के जीवन पर आधारित भजनों का कार्यक्रम तैयार किया है। पुराना शहर के शिखरबंद मंदिर, श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर, मुख्य पंचायती मंदिर, उजाडिय़ा मंदिर सहित शहर के लगभग सभी मंदिरों में सुबह से ही जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोरों पर है। रात्रि तक भजन संध्या चलेगी और देर रात को मंदिरों में प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके अलावा शहर के श्रीपंचमुखी बालाजी मंदिर में पुजारी अक्षय शास्त्री और मंदिर कमेटी के संयोजन में सनातन धर्म पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने योग किया और भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र का भजनों के माध्यम से गुणगान किया।



जन्माष्टमी पर गांव सुई व बलियाली में निकाली झांकियां

बवानीखेड़ा। गांव बलियाली व सूई में जन्माष्टमी पर बच्चों द्वारा मनमोहन नृत्य किया और झांकियां प्रस्तुत की गईं। जन्माष्टमी महोत्सव में बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर सबका मन मोह लिया। गांव बलियाली वार्ड नंबर सात के राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया। इसमें मनमोहन राधा-कृष्ण की झांकियां निकाली गईं। जिसमें बच्चे दक्ष और ट्विंकल ने राधा-कृष्ण का किरदार निभाया। वहीं दूसरी तरफ गांव सूई के बालाजी धाम में भी भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया। इस अवसर पर खुशी शर्मा ने भगवान कृष्ण की झांकी निकाली और उनके चरित्र में प्रस्तुत हुई और उन्होंने भगवान कृष्ण का बांसुरी लेकर गुणगान किया और उनकी लीलाओं के बारे में भी नित्य किया। इस दौरान राधा कृष्ण मंदिर बलियाली पुजारी गोस्वामी राम प्रकाश, दयानंद लोधा, कुलजीत, प्रिंस खुराना, पूनम, कृष्णा, रोहित शर्मा, सतबीर, लक्षित, प्रियांसी, रूहानी, मुकेश दादरी, कमलेश, कृष्णा देवी, दक्ष, टिवंकल व गांव सुई से डॉक्टर उमेद शर्मा अध्यक्ष बालाजी धाम, रमन शर्मा सचिव, भास्कर शर्मा, सुनील कुमार, पुजारी रामपाल शर्मा, मुरारी लाल, संदीप कुमार, लव शर्मा ,सुरेन्द्र शास्त्री, श्रवण देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed