फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sweet shops will be inspected in view of the festivals.

Bhiwani News: त्योहारों के मद्देनजर मिष्ठान भंडारों पर होगी जांच

Tue, 07 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sweet shops will be inspected in view of the festivals.
भिवानी। त्योहारी सीजन को देखते हुए अधिकारियों ने मिष्ठान भंडारों में मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष छापेमारी के आदेश दिए हैं। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. पुनीत शर्मा को निर्देश दिए हैं कि बाजारों में मिष्ठान भंडारों पर जाकर मिठाइयों के सैंपल लेकर शुद्धता की जांच करें और किसी भी प्रकार की मिलावट पाए जाने पर नियमानुसार ठोस कार्रवाई करें।
विज्ञापन


एडीसी ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें मिठाइयों में मिलावट दिखाई दे तो वे सामान्य अस्पताल स्थित फूड सेफ्टी ऑफिसर कार्यालय, कमरा नंबर 202 में शिकायत दर्ज कराएं। इससे समय रहते उचित कार्रवाई संभव हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि दीपावली के मद्देनजर बाजारों में तरह-तरह और रंग-बिरंगी मिठाइयों की भरमार है। लोगों की बढ़ती खरीदारी के बीच कहीं न कहीं मिठाइयों में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक चीजों की मिलावट होने की संभावना बनी रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने और त्योहारी सीजन में सक्रिय निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed