फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   sweet maker die in road accident, one injured, bike colaps canter

सड़क हादसे में हुई हलवाई की मौत, साथी युवक हुआ घायल

Tue, 06 Apr 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
sweet maker die in road accident, one injured, bike colaps canter
भिवानी। भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर गांव नौरंगाबाद से पहले पेट्रोल पंप के समीप बाइक व कैंटर की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा सोमवार रात करीब 10 बजे का है। खरक कलां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं घायल युवक के बयान दर्ज कर इस संबंध में कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दिए बयान में गांव नौरंगाबाद निवासी 26 वर्षीय मनोज ने बताया कि वह गांव के ही 38 वर्षीय बीर सिंह के साथ हलवाई का काम करता है। रोजाना की तरह वह सोमवार देर रात को काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तो सामने से तेज रफ्तार एक कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह दूर जा गिरा। घायलों को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

खरक कलां पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में घायल मनोज की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed