{"_id":"669e9c98f3238bad8806b551","slug":"superintendent-of-police-inspected-and-checked-the-arrangements-at-special-police-points-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-120502-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर जांची स्पेशल पुलिस नाकों पर व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर जांची स्पेशल पुलिस नाकों पर व्यवस्था
Mon, 22 Jul 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
शहर के घंटाघर चौक पर लगे नाके का निरीक्षण करते एसपी वरुण सिंगला।
भिवानी। अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से भिवानी पुलिस की ओर से जिलेभर में स्पेशल नाकाबंदी की गई है। इस दौरान वहां से गुजरने वाले प्रत्येक छोटे, बड़े व दोपहिया वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक भिवानी वरुण सिंगला ने सोमवार को भिवानी में 12 स्थानों पर लगाए गए स्पेशल नाके व ट्रैफिक पुलिस ड्यूटियों की जांच के लिए निरीक्षण किया।
इस दौरान एसपी ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि जिले में होने वाली आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व वांछित अपराधियों को दबोचने के लिए अचानक इस प्रकार से नाकाबंदी की गई है। स्पेशल अभियान के दौरान जिले में 84 जगह नाकाबंदी की गई है। यहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की जांच की जा रही है।
जिला पुलिस की ओर से 17 स्थाई नाके भिवानी के चारों तरफ जिला रोहतक, दादरी, हिसार व राजस्थान बॉर्डर पर लगाए गए हैं। नाको पर मुख्य रूप से मोटरसाइकिल पर सवार तीन या उससे अधिक बैठने वाले चालकों पर पुलिस का विशेष ध्यान है। इस अवधि में पुलिस ने अपने वाहनों पर अलग-अलग तरह के स्टीकर पदनाम, धर्म व अन्य किसी प्रकार के स्टीकर लगाने के मामले में करीब 400 वाहन चालकों के चालान किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करके कार या बाइक चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों, ट्रिपल राइडिंग, अंडर एज ड्राइविंग, बिना हेलमेट, गलत लेन में ड्राइविंग, गलत दिशा में ड्राइविंग, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने और गलत जगह पार्किंग करने वालों के खिलाफ भी पुलिस विशेष अभियान के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि सभी लोग अपने वाहनों पर निर्धारित हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का ही प्रयोग करें और चेकिंग के दौरान सभी लोग पुलिस का सहयोग करें।