फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sunil Sarraf became the head of Agrawal Sabha

Bhiwani News: सुनील सर्राफ बने अग्रवाल सभा के प्रधान

Wed, 25 Sep 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 25 Sep 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Sunil Sarraf became the head of Agrawal Sabha
​भिवानी के चुनाव में जीतने के बाद खुशी जाहिर करते सुनील सर्राफ व अन्य। 
भिवानी। अग्रसेन भवन में मंगलवार को अग्रवाल सभा के चुनाव हुए। इसमें प्रधान पद के लिए सुनील सर्राफ ने नरेश गर्ग ढिगावा वाले को हरा दिया। अग्रवाल सभा के प्रशासन सुभाष गोयल और उनकी टीम की देखरेख में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में सुनील श्रॉफ को 63 और नरेश गर्ग को 54 वोट मिले। उपप्रधान पद के लिए प्रकाश मित्तल 75 वोट लेकर विजयी रहे एवं नरेश कुमार गोयल को 42 वोट मिले। सचिव पद के लिए दिवाकर जैन 68 वोट लेकर विजयी रहे। मुकेश बंसल 38 और ब्रजमोहन को 8 वोट मिले। सह सचिव पद के लिए मनीष गोयल मैदा वाले को 80 वोट और मनोज अग्रवाल को 37 वोट मिले। कैशियर के पद पर मनीष वेद 80 वोट लेकर विजयी रहे। संदीप भूत को 37 वोट मिले।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के सदस्यों में सबसे ज्यादा सूर्यांश मीनू अग्रवाल को 99 वोट मिले, उमाशंकर अग्रवाल को 98, आशीष मित्तल को 92, दिनेश गोयल को 86, सुरेश कुमार को 80, रामावतार गुप्ता को 65, सुरेश को 63, चंदू लाल को 62, राजेश कुमार को 62 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा समाजसेवी अंशुल लोहिया ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी आशा और विश्वास है कि चुने गए सभी सदस्य अग्रवाल सभा को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। लोहिया ने कहा कि आगामी तीन अक्तूबर को अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके कार्यक्रम 27 सितंबर से शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed