फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sundar Kand is a book that inspires self-confidence, courage and service: Sadhvi Karunagiri Maharaj

सुंदर कांड आत्मविश्वास, साहस और सेवा की प्रेरणा देने वाला ग्रंथ : साध्वी करुणागिरी महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sundar Kand is a book that inspires self-confidence, courage and service: Sadhvi Karunagiri Maharaj
श्रीराम कथा के दौरान लिटिल हार्ट्स पब्लिक स्कूल के सभागार में मौजूद महिला श्रोता।
भिवानी। हालवास गेट स्थित लिटिल हार्ट्स पब्लिक स्कूल के सभागार में चल रहे आठ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा महायज्ञ में कथा व्यास साध्वी करुणागिरी महाराज ने सुंदर कांड प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सुंदर कांड केवल हनुमान जी की वीरता की कथा नहीं है बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति को आत्मविश्वास, साहस और सेवा की प्रेरणा देने वाला ग्रंथ है।
विज्ञापन

साध्वी करुणागिरी महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और हनुमान के समर्पण, निष्ठा व सेवाभाव को समाज के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने जीवन में निस्वार्थ भाव से ईश्वर के प्रति समर्पित होकर कर्म करता है, तो असंभव भी संभव हो जाता है। हनुमान का संपूर्ण जीवन इस सत्य का प्रमाण है कि जब विश्वास और भक्ति एक हो जाएं, तो हर कठिनाई दूर हो जाती है।
विज्ञापन

कथा में हनुमान के लंका प्रवेश, माता सीता की खोज और अशोक वाटिका में सीता माता को प्रभु श्रीराम का संदेश देने के प्रसंग को अत्यंत भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर महंत चरणदास महाराज, त्रिलोक चंद गोयल, रमेश हेतमपुरिया, आनंद प्रकाश गोयल, संजय गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed