{"_id":"5da21ddf8ebc3e93de125cb1","slug":"suciede-9th-student-girl-bhiwani-news-rtk5228440140","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला नौंवी कक्षा की छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला नौंवी कक्षा की छात्रा का शव
विज्ञापन
27 फोटो हत्या मामलें में मृतका के परिजनों के ब्यान दर्ज करते हुए पुलिस।
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के एक गांव में 17 साल की एक नाबालिग लड़की का शव शनिवार सुबह 11 बजे घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। लड़की की मौत के बाद जब परिजन उसका दाह संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पहुंचे तो इसी दौरान मृतक लड़की की मां पुलिस के साथ वहां पहुंची और दाह संस्कार रुकवाकर उसकी बेटी की हत्या के आरोप उसी के पिता, दादा और दादी पर लगाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग लड़की के शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर इस संबंध में पिता सहित दादा, दादी पर हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
मृतका की मां ने बताया कि करीबन 19 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसे तीन बच्चे हुए। जिसमें सबसे बड़ी बेटी 17 वर्ष, दूसरी बेटी 14 वर्ष व 11 साल का लड़का है। पिछले दो साल से उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। पति से हुई अनबन के चलते ही वह दो साल से अपने मायके में रह रही है। शुरूआत में वह अपने तीनों बच्चों को भी मायके साथ ले गई थी। लेकिन उसका पति वहां पहुंचा और बच्चों को अपने साथ ले आया। उसकी बड़ी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती थी, लेकिन उसके पिता ने उसकी बेटी की पढ़ाई बीच में ही जबरन छुड़वाकर घरेलू कार्य में लगा दिया था। महिला का आरोप है कि उसका पति शराबी है और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। उसके पति का चाल चलन भी ठीक नहीं था, इसी से तंग आकर वह अपने मायके में चली गई थी। महिला ने बताया कि उसने अपने पति के खिलाफ महिला पुलिस थाने में भी शिकायत दी थी, जिस पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी।
वहीं मृतका के पिता ने बताया कि वह और उसके पिता गाड़ी चलाते हैं। जबकि उसकी मां घर पर ही थी। शनिवार को वह और उसका पिता किसी कार्य से गाड़ी लेकर बाहर गए हुए थे। घर पर उसकी मां मौजूद थी। उसकी बेटी सुबह अपनी दादी के साथ खेत में गई थी। खेत से घर वापस लौटने के बाद उसकी बेटी ने फंदा लगा लिया। वहीं मृतका लड़की की मां का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है और हत्या के बाद उसके शव को फंदे से लटकाकर इसे आत्महत्या जताने की कोशिश की गई और बिना पुलिस को सूचना दिए गुपचुप तरीके से उसकी बेटी के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए भी उसे श्मशान घाट ले जाया गया।
विज्ञापन
जुईकलां पुलिस थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में पिता सहित दादा व दादी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा।