फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students were made to take an oath to stay away from drugs

Bhiwani News: विद्यार्थियों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

Thu, 14 Aug 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 14 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Students were made to take an oath to stay away from drugs
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एमएनएस राजकीय महाविद्यालय में शपथ लेते स्टाफ व विद्यार्थी। सूचना व - फोटो : संवाद
भिवानी। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में नारकोटिक्स सेल की ओर से नशा मुक्त संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. जगबीर सिंह श्योराण के निर्देशन में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज डॉ. देवेंद्र दलाल ने शपथ दिलाते हुए छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. श्योराण ने संबोधन में कहा कि नशा एक मीठा जहर है, जो न केवल व्यक्ति के शरीर और मन को खोखला करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी बर्बाद कर देता है। उन्होंने युवाओं से नशे के किसी भी रूप से दूरी बनाने और दूसरों को भी इससे बचाने की अपील की। महाविद्यालय प्रेस प्रभारी डॉ. जगवीर सिंह मान ने बताया कि यह आयोजन नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की दिशा में एक अहम कदम है जिससे युवा पीढ़ी को नशे के खतरे से बचाया जा सके। इस मौके पर वरिष्ठ स्टाफ सदस्य डॉ. हरिओम शर्मा, आनंद प्रकाश, डॉ. पारीशा, मंजु बाला, दीपिका, प्रियंका, सुनीता सांगवान और प्रवेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed