फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students taking direct admission in class 10th and 12th should upload the documents on the website: Dr. VP Yadav

दसवीं और बारहवीं में सीधा प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी वेबसाइट पर अपलोड कराएं दस्तावेज : डॉ. वीपी यादव

Mon, 29 Jul 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 29 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students taking direct admission in class 10th and 12th should upload the documents on the website: Dr. VP Yadav
भिवानी। शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में सीधा प्रवेश लेने वाले अथवा विद्यालय परिवर्तन किए जाने वाले विद्यार्थियों के अनिवार्य दस्तावेज संबंधित विद्यालय प्रवेश दिए जाने की तिथि से एक माह तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करें। इस आशय की जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कक्षा दसवीं में दाखिला लेने के लिए कक्षा नौवीं, दसवीं की अंकतालिका, रिपोर्ट कार्ड, एसएलसी, टीसी की प्रमाणित प्रति एवं अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों की सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित एसएलसी, टीसी अपलोड करवाना सुनिश्चित करें। डॉ. यादव ने बताया कि कक्षा बारहवीं में दाखिला लेने के लिए कक्षा दसवीं का प्रमाण पत्र, कक्षा ग्यारहवीं, बारहवीं की अंकतालिका, रिपोर्ट कार्ड, एसएलसी, टीसी की प्रमाणित प्रति एवं अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों की सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित एसएलसी, टीसी अपलोड करें। इसके अतिरिक्त विद्यालय ऐसे सभी छात्रों, छात्राओं के माता-पिता द्वारा नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र भी साथ में अपलोड करवाना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed