फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students submitted a memorandum demanding the start of MA Geography classes.

Bhiwani News: एमए भूगोल की कक्षाएं शुरू करने की मांग, विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Students submitted a memorandum demanding the start of MA Geography classes.
लोहारू एसडीएम मनोज दलाल को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी।
लोहारू। चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय लोहारू के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में एमए भूगोल की कक्षाएं शुरू करवाने की मांग को लेकर एसडीएम लोहारू को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने बताया कि वे पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार कॉलेज में भूगोल विषय में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने ज्ञापन में कहा कि भूगोल विषय से स्नातक करने वाले अनेक छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दूरदराज के शहरों में जाना पड़ता है। इससे उन्हें आर्थिक, सामाजिक और यातायात संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह समस्या अधिक गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में भूगोल विषय प्रतियोगी परीक्षाओं, शोध कार्यों और रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि महाविद्यालय में एमए भूगोल की कक्षाएं शुरू होती हैं तो क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही महाविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। इस दौरान विनय, नीलम, रजनीश, अभिषेक, अमन, मोहित, अनु कुमार, मोनिका, अनु, सतेंद्र, बबीता और बिजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed