{"_id":"66f33f5cf846885afe082474","slug":"students-of-mission-bunad-centers-will-get-transport-allowance-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-123544-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मिशन बुनियाद केंद्रों के विद्यार्थियों को मिलेगा परिवहन भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मिशन बुनियाद केंद्रों के विद्यार्थियों को मिलेगा परिवहन भत्ता
Wed, 25 Sep 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। मिशन बुनियाद केंद्रों पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए जल्द ही शिक्षा विभाग की ओर से परिवहन भत्ता जारी किया जाएगा। इसे विद्यार्थियों के खातों में भेजा जाएगा। जिले के पांच खंडों में बुनियाद केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। वहां विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी करवाई जाती है।
शिक्षा विभाग की ओर से मिशन बुनियाद के तहत शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को परिवहन भत्ता जारी किया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को केंद्रों पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने, जाने में सुविधा होगी।
जिले के कैरू, सिवानी, भिवानी, लोहारू, तोशाम में मिशन बुनियाद के तहत खंडस्तर पर पांच केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से प्रत्येक केंद्र में करीब 50 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बुनियाद केंद्रों में विद्यार्थियों को इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।
विज्ञापन
जिले के पांच खंडों में बुनियाद केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से मिशन बुनियाद के तहत पंजीकृत सभी विद्यार्थियों को परिवहन भत्ता दिया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सहायता मिलेगी। - नरेश महता, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।