फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students at CBLU trained in modern surveying techniques.

Bhiwani News: सीबीएलयू में विद्यार्थियों को आधुनिक सर्वेक्षण तकनीकों का दिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Students at CBLU trained in modern surveying techniques.
भिवानी। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) के भूगोल विभाग, पृथ्वी, पर्यावरण एवं अंतरिक्ष विज्ञान संकाय की ओर से एमएससी भूगोल और एमएससी जियोइन्फॉर्मेटिक्स के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय उन्नत सर्वेक्षण उपकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर आधुनिक भू-स्थानिक सर्वेक्षण तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक सर्वेक्षण तकनीकों का सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना तथा अनुसंधान एवं अकादमिक गतिविधियों में इनके प्रभावी उपयोग के लिए सक्षम बनाना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को टोटल स्टेशन, डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (डीजीपीएस) और ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) जैसी उन्नत सर्वेक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को उपकरणों के मूल सिद्धांत, संचालन प्रक्रिया, फील्ड डेटा संग्रहण, भू-स्थानिक मापन तकनीक तथा सर्वेक्षण डेटा के पोस्ट-प्रोसेसिंग और विश्लेषण की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने आधुनिक भू-स्थानिक शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक सर्वेक्षण प्रयोगशाला स्थापित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed