फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students are confused with the formulas of chemistry and physics

Bhiwani News: रसायन और भौतिक विज्ञान के फार्मूलों में उलझे विद्यार्थी तो बिगड़ा अंकों का समीकरण

Wed, 14 May 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 14 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Students are confused with the formulas of chemistry and physics
बोर्ड परीक्षा में पास होने पर जश्न मनाते विद्यार्थी।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजों में रसायन और भौतिक विज्ञान के फार्मूलों में विद्यार्थी उलझे। इसकी वजह से उनके अंकों का समीकरण भी बिगड़ गया। प्रदेश के टॉप टेन की सूची में नाम दर्ज कराने वाले अधिकतर विद्यार्थी वाणिज्य वर्ग के ही हैं।
विज्ञापन

टॉप टेन में तीन विज्ञान वर्ग, एक कला वर्ग, छह वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थी शामिल हैं। बारहवीं के गणित में बोर्ड की ओर से छह अंक ग्रेस मार्क्स दिए जाने के बावजूद 2,464 विद्यार्थी फेल हो गए हैं। जबकि 877 विद्यार्थियों की रीअपीयर आई है। गणित विषय की परीक्षा में 46,830 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें से 43,489 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन

गणित विषय का परीक्षा परिणाम 92.87 फीसदी रही है। इसी तरह बारहवीं के भौतिक विषय में 2,391 विद्यार्थी फेल हो गए हैं। जबकि 1,826 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट हैं। इस विषय की परीक्षा में 40,394 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें से 36,177 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इस विषय का परीक्षा परिणाम 89.56 फीसदी रहा है। रसायन विज्ञान में 2,328 परीक्षार्थी फेल हो गए हैं, 1,751 परीक्षार्थियों का कंपार्टमेंट आया है। इस विषय की परीक्षा में 40,394 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 36,315 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों की बल्ले-बल्ले
बाहरवीं के कंप्यूटर साइंस ऐच्छिक विषय की परीक्षा में 10,097 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें 10,054 परीक्षार्थी पास हो गए। जबकि पांच परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट और 38 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। कंप्यूटर साइंस विषय का 99.57 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा है।

संस्कृत में शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
बारहवीं के संस्कृत में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। संस्कृत साहित्य वेद सिंद्धांत, अर्श पद्धति भाग एक और दो, परंपरागत भाग एक और दो के विषय के सभी विद्यार्थी पास हो गए हैं।


वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों की नैया पार, कला दूसरे तो विज्ञान तीसरे स्थान पर रहा
12वीं के वाणिज्य वर्ग के अधिकतर विषयों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। वाणिज्य वर्ग के 23,011 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 21,216 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 1,396 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। 399 परीक्षार्थी फेल हो गए हैं। 92.20 फीसदी के साथ सभी वर्गों में सबसे टॉप पर रहा है जबकि दूसरे नंबर पर कला वर्ग के विद्यार्थी रहे हैं, विज्ञान वर्ग तीसरे स्थान पर रहा है। कला वर्ग में एक लाख 30,423 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 1,11,269 परीक्षार्थी पास हुए। जबकि 14,412 परीक्षार्थियों का कंपार्टमेंट आया है। 4,742 परीक्षार्थी फेल हो गए। 85.31 फीसदी के साथ कला वर्ग प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। विज्ञान वर्ग में 40,394 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए। इसमें 33,546 परीक्षार्थी पास, 4,089 परीक्षार्थी कंपार्टमेंट है। 2,759 परीक्षार्थी फेल हो गए हैं। 83.05 फीसदी परिणाम के साथ प्रदेश में तीसरे पायदान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed