फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Strong room lock opened in front of the returning officer

निर्वाचन अधिकारी के सामने खुलवाया स्ट्रांग रूम का लॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Strong room lock opened in front of the returning officer
इवीएम व अन्य चुनावी सामग्री लेकर मतदान केंद्र की तरफ रवाना होती पोलिंग टीमें। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद चुुनाव में रविवार को मतदान है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने अपनी मौजूदगी में शिक्षा बोर्ड में बनाए गए स्ट्रांग रूम का लॉक शनिवार को खुलवाया। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व मतदान किट वितरित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मतदान के लिए प्रयोग मेें होने वाली ईवीएम को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के हॉल में सुरक्षित रखा गया था। शनिवार को पोलिंग पार्टियों को मतदान से संबंधित किट/सामान वितरित किया गया। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आरएस ढिल्लो ने स्ट्रांग रूम का लॉक अपनी मौजूदगी में खुलवाया। जहां पुलिसबल का सख्त पहरा था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत और रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बोर्ड परिसर में ईवीएम वितरित करने के लिए 10 टेबल लगाई गई, जहां पर अलग-अलग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। जिन्होंने पोलिंग पार्टियों को सामान दिया। रिटर्निंग अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि मतदान के लिए शहर में 140 पोलिंग बूथ बनाए हैं। जहां पर इतनी पोलिंग पार्टियां जाएंगी, जो 19 जून को मतदान करवाएंगी। उन्होंने बताया कि कुछ पार्टियां रिजर्व भी रखी हैं। शहर में चेयरपर्सन के अलावा 30 वार्डों में पार्षद पद के लिए मतदान होगा। मतदान उपरांत 19 जून को ही शाम को शिक्षा बोर्ड में पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीन जमा करवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed