फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Striking employees burned copies of ESMA at the Irrigation Minister's residence.

Bhiwani News: सिंचाई मंत्री के आवास पर हड़ताली कर्मचारियों ने फूंकी एस्मा की प्रतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Striking employees burned copies of ESMA at the Irrigation Minister's residence.
सिंचाई मंत्री आवास के बाहर झाडू प्रदर्शन करते सफाई कर्मी।
भिवानी। हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को झाड़ू प्रदर्शन करते हुए सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर एस्मा की प्रतियां फूंकीं। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्मा (आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम) का विरोध किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार जबरन काम पर लौटाने के बजाय कर्मचारियों से बातचीत कर हड़ताल समाप्त करवाए। प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेता पुरुषोत्तम दानव, अग्निशमन कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अजय श्योराण और सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मास्टर सुमेर आर्य ने कहा कि नगर परिषद और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी पिछले 31 दिन से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

सरकार ने कर्मचारियों को जबरन काम पर लौटाने के लिए एस्मा लगाया है जिसका वे विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एस्मा लगाने से कर्मचारी डरने वाले नहीं हैं और हड़ताल को और मजबूत किया जा रहा है। यूनियन नेता पुरुषोत्तम दानव और अजय श्योराण ने कहा कि वे दूसरी बार मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री को कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी आवाज सरकार तक पहुंचानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने सहित अन्य मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि आंदोलन को अन्य संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है और आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज हो सकता है।


मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल
कर्मचारियों ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद करना और अन्य मांगें पूरी होने तक हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार से दमनकारी नीति छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed