फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Strike over: Still it will take two days to lift 80 tonnes of garbage from the entire city

हड़ताल खत्म: फिर भी पूरे शहर से 80 टन कचरा उठान में लगेंगे दो दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Strike over: Still it will take two days to lift 80 tonnes of garbage from the entire city
भिवानी। लगातार दो दिनों तक चली नप सफाई कर्मचारियों की हड़ताल भले ही खत्म हो गई, लेकिन बुधवार को भी पूरे शहर से कचरे का उठान नहीं हो पाया। शहर 80 टन कचरे से अटा पड़ा था। जिस पर बारिश भी हो गई। ऐसे में शहर से पूरी तरह से कचरे का उठान नहीं हुआ। सफाई कर्मचारियों को कचरा उठाने में अभी दो दिन और लगेंगे। नप सफाई कर्मचारियों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि सांकेतिक हड़ताल खत्म हुई है, अभी आंदोलन पीछे नहीं हटा है।
विज्ञापन

नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शहर भर के चौक चौराहों और गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। लगातार दो दिनों तक शहर में हुई बारिश के बाद तो हालात और बदतर हो गए। सड़कों पर फिसलन बनी वहीं कूड़े की वजह से मुख्य सड़कों के बरसाती चैनल भी अवरुद्ध हो गए। जिसकी वजह से पानी की निकासी में भी अड़चन आ गई। नप सफाई कर्मचारी यूनियन सदस्यों ने बुधवार से काम पर वापस लौटने का एलान कर दिया। नप के सभी कर्मचारी लगातार तीन दिन बाद सफाई के काम पर लौटे तो उनके सामने कूड़ा प्वाइंटों पर कई टन कचरे के बड़े ढेर लगे थे। जिन्हें देखकर उन्हें भी पसीना आया, लेकिन मुख्य कचरा प्वाइंटों पर तीन से चार कचरे की ट्राली भरने के बाद भी काफी कचरा सड़क किनारे ही फैला रहा। जिसे हटाने के लिए करीब दो दिन और लग जाएंगे। नगर परिषद सफाई कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ हड़ताल कर आंदोलन की राह पर थे। वहीं बुधवार को नप सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद शहर वासियों के साथ जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed