{"_id":"69b5b94664d4bec7d500fbb6","slug":"strategy-made-for-enrollment-campaign-in-government-schools-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148103-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सरकारी स्कूलों में नामांकन अभियान के लिए बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सरकारी स्कूलों में नामांकन अभियान के लिए बनाई रणनीति
Sun, 15 Mar 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिलास्तरीय मासिक बैठक शनिवार को शिक्षक भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अजीत राठी ने की तो संचालन जिला सचिव सुमेर आर्य द्वारा किया गया। बैठक में सरकारी स्कूलों में नामांकन अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए रणनीति बनाई।
राज्य प्रधान प्रभु सिंह, राज्य संगठन सचिव सुखदर्शन सरोहा, राज्य सचिव महेंद्र सिंह तथा राज्य उप प्रधान सुशील देवी ने भी बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों, शिक्षकों की समस्याओं तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने शिक्षकों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट रहने और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान अजीत राठी ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से सरकारी स्कूलों में नामांकन अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने पर विचार-विमर्श किया गया। सरकार द्वारा 2010 के बाद नियुक्त अध्यापकों के लिए टीईटी को अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है, जिससे अनेक अध्यापकों में असंतोष व्याप्त है। इस मुद्दे को लेकर निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के विधायकों और सांसदों को ज्ञापन सौंपकर सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की जाएगी। यदि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती है तो अध्यापक संघ भविष्य में बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
बैठक में जिला खजांची अनूप सिवाच, जिला उप प्रधान अनीता शास्त्री, जिला सचिव अंजू, राज्य सचिव महेंद्र सिंह, राज्य संगठन सचिव सुखदर्शन सरोहा उपस्थित रहे।