{"_id":"688d0122f7d94ef6ed0e8e8e","slug":"stopping-farmers-insurance-claims-is-not-only-unjust-but-also-illegal-indra-singh-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137630-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का बीमा क्लेम रोकना न सिर्फ अन्याय, बल्कि गैरकानूनी : इंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का बीमा क्लेम रोकना न सिर्फ अन्याय, बल्कि गैरकानूनी : इंद्र सिंह
Fri, 01 Aug 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
लोहारू में किसानों के महापड़ाव को संबोधित करते किसान नेता।
लोहारू। हिसार जाट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य इंद्र सिंह लाखलाण ने कहा कि किसानों का करोड़ों रुपये का बीमा क्लेम रोकना केवल उनके हक पर चोट नहीं, बल्कि एक गैरकानूनी कार्य भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और किसानों को उनका हक जल्द मिलना चाहिए। लाखलाण शुक्रवार को लोहारू में फसल बीमा क्लेम को लेकर चल रहे किसानों के महापड़ाव के 17वें दिन धरनास्थल पर किसानों को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान जाट भवन सिवानी समिति के सैकड़ों सदस्य प्रधान विद्याधर पिलानियां के नेतृत्व में धरनास्थल पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। विद्याधर पिलानियां ने कहा कि किसानों की सभी मांगें पूरी तरह से जायज हैं और सरकार को हर हाल में इन्हें मानना ही होगा। उन्होंने कहा कि जब तक आंदोलन चलेगा, तब तक समिति के सदस्य लगातार धरना स्थल पर आकर किसानों के साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. बलवीर सिंह ठाकन, रामपाल सिंघानी, जगदीश बारवास, सुरजभान राहड़ सहित अनेक किसान नेता व आंदोलनकारी उपस्थित रहे।