फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Stolen security guard's gun

Bhiwani News: अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की सुरक्षा कर्मी की बंदूक

Wed, 20 Mar 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 20 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Stolen security guard's gun
तोशाम। खानक प्लाटून सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड की दोनाली बंदूक गायब हो गई। बंदूक में .12 बोर के दो राउंड थे। जयभगवान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मुजादपुर निवासी जयभगवान ने बताया कि वह बीएसएफ से रिटायर्ड है। इस समय खानक प्लाटून सिक्योरिटी एजेंसी में बतौर सुरक्षा कर्मी नियुक्त है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि वह नाका नंबर 7, 8, 9 व 12 पर ड्यूटी देता है और उसके पास .12 बोर दोनाली लाइसेंसी बंदूक है। जयभगवान ने बताया कि 17 मार्च की रात को करीबन 10 बजे ड्यूटी देने के बाद एक चाय की दुकान पर चला गया। बंदूक को चाय की दुकान पर छोड़कर शौच के लिए गया था। शौच करके जब वापस आया तो चाय की दुकान पर बंदूक नहीं मिली। आसपास पूछताछ की लेकिन बंदूक नहीं मिली। जिसको किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। जय भगवान की शिकायत पर पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिता का दोस्त बताकर महिला से करवाए ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर

भिवानी। पिता का दोस्त बताकर महिला से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने शहर पुलिस थाना में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में नया बाजार में नीम चौक पर रहने वाली भावना ने बताया के उनके पास अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि वह उसके पापा का दोस्त बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भावना ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारे पापा ने 5,000 रुपये उसके अकाउंट में डालने के लिए कहा है। उसने एक मैसेज भेजा था और कहा कि उसने गलती से 50,000 रुपये भेज दिए हैं। उसे पेटीएम पर 45,000 रुपये वापस कर दे। आरोपी ने झांसे में लेकर कुल 7,90,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब भावना ने अपना अकाउंट चैक किया तो उसमें रुपये नहीं थे और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed