{"_id":"634ae0d10293ba6cef5b6dde","slug":"stolen-bike-recovered-two-youths-arrested-bhiwani-news-hsr6447301126","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की गई बाइक पुलिस ने की बरामद, दो युवक भी दबोचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की गई बाइक पुलिस ने की बरामद, दो युवक भी दबोचें
विज्ञापन
भिवानी। तीन दिन पहले जिला सामान्य अस्पताल से चोरी की गई बाइक को पुलिस ने 48 घंटों के अंदर बरामद कर लिया है। इस संबंध में पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय में पेश किया और न्यायालय आदेशानुसार उन्हें जिला कारागार में भेज दिया गया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ सिटी थाना में चोरी की गई संपत्ति को रखने के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान मानेहरु निवासी अरुण उर्फ मुगली व पिपली वाली जोहड़ी निवासी सागर के रूप में हुई है। जबकि मौके से बाइक चोरी करने वाला आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
दिनोद गेट चौकी प्रभारी सुरेश कुुमार ने बताया कि तोशाम निवासी मंगल ने एक शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि गत 12 अक्तूबर वो अपनी लड़की को मिलने के लिए अस्पताल में गया था। वह अपनी बाइक को अस्पताल परिसर में खड़ी करके वार्ड के अंदर अपनी लड़की से मिलने के लिए चला गया। जब वह वापिस आया तो उसे बाइक चोरी हुई मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए दिनोद गेट चौकी पुलिस ने दो युवकों के पास से बाइक को बरामद किया। पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने यह बाइक पांच हजार रुपये में एक व्यक्ति से खरीदी थी। वो इस बाइक को ज्यादा कीमत में बेचकर मुनाफा कमाना चाहते थे। संवाद