{"_id":"661c6340d4486cac830649c4","slug":"state-crime-branch-dug-out-the-skeleton-of-a-teenager-missing-22-months-ago-from-sapdi-johri-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-116032-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 22 माह पहले लापता किशोर का सापड़ी जोहड़ी से खोदकर स्टेट क्राइम ब्रांच ने निकाला कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 22 माह पहले लापता किशोर का सापड़ी जोहड़ी से खोदकर स्टेट क्राइम ब्रांच ने निकाला कंकाल
Mon, 15 Apr 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
अंकित। फाइल फोटो
भिवानी (तोशाम)। कस्बा तोशाम से करीब 22 माह पहले भेड़-बकरियां चराते समय लापता हुए 15 वर्षीय किशोर की हत्या और शव को खुर्द-बुर्द किए जाने के मामले में स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने एक नर कंकाल बरामद किया है।
तोशाम पुलिस की मदद से स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी की निशानदेही पर शनिवार देर शाम को झावरी से तोशाम मार्ग पर सापड़ी जोहड़ी के अंदर करीब डेढ़ से दो फुट की खोदाई कराकर कंकाल बरामद किया। जिसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। रविवार दोपहर बाद कंकाल का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसमें कंकाल की खोपड़ी के अलावा कुछ हिस्से भी गायब मिले। फिलहाल स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम मामले की तहकीकात में जुटी है।
तोशाम निवासी जयकरण ने बताया कि उसके छोटे भाई जयकुमार की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी थी। जयकुमार के दो लड़के 15 साल का अंकित और 12 साल का अमित है। उसने बताया कि बड़ा बेटा अंकित छह हजार रुपये मेहनताना पर तोशाम के हरीश नामक व्यक्ति की 50 भेड़-बकरियों को चराता था। जबकि छोटा बेटा अंकित फिलहाल आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। गत 16 जुलाई 2022 को अंकित भेड़-बकरियों को लेकर गया था, लेकिन शाम को वापस नहीं लौटा। इस पर हरीश ने 17 जुलाई को तोशाम पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें हरीश ने अंकित के लापता होने के साथ-साथ करीब 30 भेड़-बकरी भी गायब होने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
तोशाम पुलिस में अंकित के गुमशुदा होने की रपट भी दर्ज हुई थी। स्टेट क्राइम ब्रांच टीम को तोशाम का ही एक आरोपी हाथ लगा। आरोपी भेड़-बकरी चराता है। जिसने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में अंकित की हत्या और उसके शव को खुर्द-बुर्द किए जाने की बातें बताई। जिसकी निशानदेही पर ही तोशाम पुलिस को साथ लेकर स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने झावरी-तोशाम मार्ग स्थित सापड़ी जोहड़ी में करीब डेढ़ से दो फुट का गड्ढा खोदकर एक नर कंकाल बरामद किया। स्टेट क्राइम ब्रांच टीम के अधिकारियों ने अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार कर मामले की तहकीकात किए जाने की बात कही है।
कंकाल का पिंकी से कराया जाएगा डीएनए मिलान
स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम अब बरामद हुए नर कंकाल के साथ अंकित की माता पिंकी के डीएनए का मिलान कराएगी। जिसके बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी कि मरने वाला अंकित ही था। डीएनए टेस्ट कराने में थोड़ा समय लगेगा। जिसकी प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।
दो बाल्टियों में पुलिस एकत्रित कर लाई थी हड्डियों का ढांचा
जिला नागरिक अस्पताल में स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम दो बाल्टियों के अंदर कंकाल की हड्डियों को एकत्रित कर लाई थी। जिनका शव गृह में फाॅरेंसिक मेडिसन एमओ डॉ गोपाल शर्मा ने कंकाल की हड्डियों से शरीर का ढांचा तैयार किया। जिसमें शरीर के कुछ अंग गायब मिले। इन हड्डियों में खोपड़ी नहीं थी। वहीं हाथ का कुछ हिस्सा व शरीर के धड़ से भी कुछ हिस्से की हड्डियां गायब मिलीं।
टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में निशानदेही की गई थी कि कहां बकरी चरा रहे थे। वहां सर्च अभियान के दौरान कंकाल मिला है। जिनका डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। डीएनए की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। कंकाल का पोस्टमार्टम भी करवाया जाएगा।
-आत्माराम, डीएसपी