फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Started archery by watching others, now he himself is hitting the target accurately

Bhiwani News: दूसरों को देख शुरू की तींरदाजी, अब खुद लगा रहा अचूक निशाने

Sun, 04 May 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 04 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Started archery by watching others, now he himself is hitting the target accurately
​खिलाड़ी अमन परमार।
भिवानी। गांव चांग निवासी 16 वर्षीय अमन परमार तीरंदाजी में उभरते खिलाड़ी के रूप में पहचान बना रहा है। अमन तीरंदाजी में राज्यस्तरीय स्पर्धाओं में कई पदक हासिल कर चुका है। अमन परमार तीन साल पहले दोस्तों के साथ स्टेडियम में सैर करने के लिए जाता था। सीनियर खिलाड़ियों को खेलता देख उसके मन में भी तीरंदाजी करने की इच्छा जगी।
विज्ञापन

इसके बाद 13 साल की उम्र में कोच विक्रम शर्मा मित्ताथल के सहयोग से खेलना शुरू किया। अमन ने बताया कि पिता संदीप सिंह किसान हैं व माता सुमन गृहिणी है। तीरंदाजी के खेल में आगे बढ़ाने के लिए माता-पिता के साथ सीनियर खिलाड़ियों का विशेष सहयोग रहा है।
विज्ञापन

अमन ने वर्ष 2025 में आयोजित राज्यस्तरीय ओपन स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है। फिलहाल अमन आगामी स्पर्धाओं की तैयारी में जुटा है। अमन परमार का लक्ष्य ओलंपिक में पदक हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन परमार की उपलब्धियां
- वर्ष 2025 में आयोजित राज्यस्तरीय ओपन स्पर्धा में स्वर्ण पदक।
- वर्ष 2024 में कैथल में आयोजित राज्यस्तरीय स्पर्धा कांस्य पदक।
- वर्ष 2024 में आयोजित स्कूली राज्यस्तरीय स्पर्धा में रजत पदक।
- वर्ष 2024 में सीबीएसई नेशनल तीरंदाजी स्पर्धा में प्रतिभागी।
- वर्ष 2023 में जींद में आयोजित राज्यस्तरीय स्पर्धा में कांस्य पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed