फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Staging of a play based on Big Brother

Bhiwani News: मुंशी प्रेमचंद की कहानी बड़े भाई साहब पर आधारित नाटक का मंचन

Sun, 05 May 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 05 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Staging of a play based on Big Brother
पीएससी स्टूडियो ​भिवानी के कार्यक्रम में मौजूद कलाकार।
भिवानी। मीरा कल्चरल सोसायटी, नटराज कला मंच एवं लायंस क्लब सुरभि की ओर से वंदना अस्पताल के पीछे स्थित पीएससी स्टूडियो में मुंशी प्रेमचंद की कहानी बड़े भाई साहब पर आधारित नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

नाटक में डॉ. वंदना पूनिया मुख्य अतिथि, डॉ. करण पूनिया, प्रशासनिक अधिकारी रमन शांडिल्य एवं डाक अधीक्षक संजय कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। नाटक के माध्यम से बताया गया कि खेलकूद हमारी शिक्षा में बाधक नहीं बल्कि सहायक हैं। नाटक में केवल दो पात्र हैं बड़े भाई साहब एवं छोटा भाई। बड़े भाई साहब सारा दिन किताबों में घुसे रहते हैं लेकिन चंचल, चपल छोटा भाई खेलता-कूदता रहता है। वह पढ़ता तो है लेकिन किताबी कीड़ा बिलकुल नहीं है।
विज्ञापन

छोटे भाई को उदंड समझकर बड़े भाई साहब उसे कड़ी मेहनत करने का उपदेश देते रहते हैं लेकिन किताबी कीड़ा होने पर भी बड़े भाई अपनी कक्षा में फेल हो जाते हैं जबकि मनमौजी छोटा भाई अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पाता है। इस कहानी पर आधारित नाटक में हृदयांश ने बड़े भाई साहब और भ्रमर ने छोटे भाई की भूमिका निभाई। इन दोनों सगे भाइयों ने सशक्त अभिनय कर कहानी के दोनों ही पात्रों को जीवंत कर दिया। मिमिकरी कलाकार अमित वर्मा ने हास्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान संजय बाबा, शैलेंद्र, मनोज शर्मा, प्रवीण शर्मा, मनदीप आदि कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विजय, सतीश, जीतू, ऋषभ, राजू, प्रीतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed