{"_id":"57c6de254f1c1bde042cb619","slug":"sports-resler-district-level-play-comptition-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में रेनू विजेता व प्रेरणा उप विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में रेनू विजेता व प्रेरणा उप विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भीम स्टेडियम में स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर-19 आयुवर्ग कुश्ती के 48 किलो भारवर्ग में रेणु दादरी विजेता और प्रेरणा भिवानी उपविजेता रही। वहीं 51 किलो वर्ग में उषा बाढड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो 55 किलो में सोहनी बौंद और 59 किलो वर्ग में नीलम दादरी विजेता बनी। 72 किलो भारवर्ग में वर्षा बौंद अव्वल रही।
बुधवार को स्टेडियम में जिलास्तरीय खेलकूद स्पर्धा में कुश्ती, योगा की स्पर्धाएं कराई गई। कुश्ती में जहां विभिन्न भारवर्गों में लड़कियों ने जोर-आजमाइश की तो वहीं योग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अलग-अलग योग क्रियाएं व आसन किए। इस अवसर पर डीपई राजेश सिवाच, धर्मेंद्र, सुखदेव, राजेंद्र, रतन, प्रकाश, सरोजबाला, पुष्पा, मीनू, राजवंती, सुनीता, प्रवीण, रमेश आदि मौजूद रहे।
अंडर-17 आयुवर्ग कुश्ती
भारवर्ग प्रथम द्वितीय
38 किलो आशु बौंद मंजू गोलागढ़
40 किलो कविता भिवानी अंजू दादरी
43 किलो तन्नू बहल पिंकी गोलागढ़
46 किलो रजनी बौंद प्रियंका गोलागढ़
52 किलो भतेरी गोलागढ़ ऋतु चरखी दादरी
56 किलो प्रियंका गोलागढ़ दीपिका बौंद
60 किलो पुष्पा गोलागढ़ --
65 किलो अन्नु भिवानी --
70 किलो अंजलि बौंद --
वुशू चैंपियनशिप में ममता ने जीता गोल्ड मेडल
भिवानी। जींद में हुई स्टेट सब जूनियर वुशू चैंपियनशिप में जिले के उत्तमी बाई आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ममता ने 32 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। वहीं छात्रा रवीना रजत पदक विजेता रही। विद्यालय पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। प्राचार्या स्मिता भटनागर ने बताया कि गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी ममता का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। मुख्याध्यापिका सुनीता बत्रा सहित स्टॉफ सदस्यों ने खिलाड़ियों का बधाई दी।