फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sports goods stalled due to code of conduct will now be distributed to Panchayats.

Bhiwani News: आचार संहिता के कारण रुका खेलों का सामान अब होगा पंचायतों को वितरित

Thu, 10 Oct 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 10 Oct 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Sports goods stalled due to code of conduct will now be distributed to Panchayats.
भिवानी। खेल सामान प्रावधान योजना के तहत ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में खेलों का सामान वितरित किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में वितरित करने के लिए सामान खरीदा भी जा चुका है। लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते एक माह तक सामान का वितरण नहीं हो पाया था। अब पंचायतों को खेलों के सामान का वितरण किया जाएगा। जिले में छह खेलों के लिए सामान पहुंच चुका है।
विज्ञापन


दरअसल, सरकार की ओर से ग्रामीणस्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने खेल सामान प्रावधान योजना शुरू की थी। इसके तहत पंजीकरण करवाने वाले गांवों को खेल सामान वितरित किया जाएगा। खेल विभाग द्वारा सामान खरीदा जा चुका है। इसमें जूडो, कुश्ती, फुटबाल, बास्केटबाल, वॉलीबाल, क्रिकेट के खेलों का सामान शामिल है।
विज्ञापन

जिले से लगभग 293 पंचायतों ने खेलों के सामान के लिए आवेदन किया था। इनके लिए सामान खरीदा जा चुका है। सारा सामान भीम स्टेडियम खेल परिसर में रखा गया है। लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण सामान का वितरण नहीं हो पाया था। यह सामान अब पंचायतों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल सामान प्रावधान योजना के तहत खेलों का सामान वितरित करने के लिए खरीदा आ चुका है। यह सामान केवल उन्हीं पंचायतों के लिए है। जिन्होंने सामान के लिए आवेदन किया था। चुनाव आचार संहिता के कारण सामान का वितरण नहीं हो पाया था। अब पंचायतों को खेलों के सामान का वितरण किया जाएगा।
- सतेंद्र, जिला खेल अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article