फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Speeding car rammed into truck, five injured including 3 children

तेज रफ्तार कार ने ट्रक में मारी टक्कर, 3 बच्चों सहित पांच घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Speeding car rammed into truck, five injured including 3 children
ढिगावा मंडी। ढिगावा मंडी के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल भिवानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सोनीपत निवासी राकेश अपने साथी के साथ सीकर में पढ़ रहे तीन बच्चों को सीकर से लेकर सोनीपत की ओर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर जाते समय ढिगावा से निकले तो भिवानी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मारी। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में कार चालक राकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस व आसपास खड़े लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर कर दिया। इधर हादसे की सूचना मिलते ही लोहारू पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed