{"_id":"679bd962f74331f1e00ba000","slug":"special-train-service-will-run-for-maha-kumbh-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-129287-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महाकुंभ के लिए चलेगी विशेष रेल सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महाकुंभ के लिए चलेगी विशेष रेल सेवा
Fri, 31 Jan 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए महाकुंभ के लिए विशेष रेल सेवा का संचालन शुरू किया जा रहा है। लोहारू स्टेशन पर भी इनका ठहराव होने से क्षेत्र के लोगों को भी फायदा होगा।
ट्रेन संख्या 04813 भगत की कोठी जोधपुर-पाटलीपुत्र महाकुंभ स्पेशल रेल सेवा भगत की कोठी से शाम चार बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात दो बजे पाटलीपुत्र पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04814 पाटलीपुत्र-भगत की कोठी जोधपुर महाकुंभ रेल सेवा सात फरवरी को पाटलीपुत्र से सुबह साढ़े चार बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:45 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में लोहारू स्टेशन पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 15 साधारण श्रेणी, पांच द्वितीय शयनयान, एक थर्ड एसी और गार्ड के दो डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होगे।
जोधपुर-पाटलीपुत्र-जोधपुर महाकुंभ स्पेशल एक ट्रिप का हुआ संचालन
ट्रेन संख्या 04815 जोधपुर-पाटलीपुत्र महाकुंभ स्पेशल रेल सेवा 22 फरवरी को शाम 4:20 बजे जोधपुर से रवाना होकर तीसरे दिन रात दो बजे पाटलीपुत्र पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04816 पाटलीपुत्र-जोधपुर महाकुंभ स्पेशल रेल सेवा 24 फरवरी को पाटलीपुत्र से तड़के 4:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में लोहारू स्टेशन पर ठहराव करेगी। इस रेलगाड़ी में द्वितीय श्रेणी शयनयान की 10 बोगी, छह थर्ड एसी, चार साधारण श्रेणी, दो सेकंड एसी और गार्ड के दो डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --