{"_id":"687a861bf4d0ad9ad60a11d9","slug":"special-counters-will-be-made-at-bus-stands-for-cet-candidates-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-137015-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीईटी परीक्षार्थियों के लिए बस स्टैंड पर बनेंगे विशेष काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीईटी परीक्षार्थियों के लिए बस स्टैंड पर बनेंगे विशेष काउंटर
Fri, 18 Jul 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
शहर का सामान्य बस अड्डा।
भिवानी। 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए भिवानी बस स्टैंड पर विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इन काउंटरों के माध्यम से परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र के अनुसार संबंधित जिले के लिए सीट बुकिंग करा सकेंगे।
परीक्षा के दोनों दिन रोडवेज की ओर से परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी। महिला परीक्षार्थियों के साथ एक परिजन को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। रोडवेज विभाग द्वारा प्रदेशभर में स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा जिससे परीक्षार्थियों को अपने केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
दोनों दिन रोडवेज डिपो के चालक, परिचालक और क्लेरिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं ताकि यात्री सेवाओं में किसी तरह की बाधा न आए। विशेष बसों के संचालन से आम रूटों की बस सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रह सकती हैं। ऐसे में आमजन से अपील की गई है कि यदि अति आवश्यक न हो तो 26 और 27 जुलाई को यात्रा से बचें। हालांकि, विभागीय तैयारियों को अभी अंतिम रूप दिया जाना शेष है लेकिन प्रारंभिक रूप से सभी इंतजामों की रूपरेखा तय कर ली गई है।
विज्ञापन
सीईटी परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसको लेकर रोडवेज द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। वहीं अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज स्टाफ की छुट्टियां रद्द रहेंगी। बस स्टैंड पर स्पेशल काउंटर भी बनेंगे।
- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो