फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SP XI defeated Bhiwani Bar Club by 3 wickets

Bhiwani News: एसपी इलेवन ने भिवानी बार क्लब को 3 विकेट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
SP XI defeated Bhiwani Bar Club by 3 wickets
क्रिकेट मैच की विजेता टीम।
भिवानी। जी लिट्रा वैली ग्राऊंड में एसपी इलेवन व भिवानी बार क्लब के बीच 25-25 ओवर का क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें एसपी इलेवन ने भिवानी बार क्लब को 3 विकेट से हराया।
विज्ञापन

भिवानी बार क्लब के कप्तान मुकेश गुलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उनके इस फैसले को सही साबित करते हुए ओपनर बल्लेबाज विजेंद्र पंवार व रमन तंवर ने मैदान के चारों ओर अच्छे शॉट लगाते हुए 6 ऑवर में 50 रन बनाएं। इसके बाद एसपी वरुण सिंगला ने एएसपी लोगेश कुमार को गेंद सौंपी तथा उन्होंने पुलिस टीम को पहली सफलता दिलाई। उसके बाद पीयूष वर्मा ने भी संजीव गुप्ता के साथ अच्छी साझेदारी की। दुर्भाग्यवश एसपी वरुण सिंगला के डायरेक्ट थ्रो पर पीयूष वर्मा रन आउट हो गए और भिवानी बार क्लब 25 ओवर में 178 रन ही बना पाया।
विज्ञापन

एसपी इलेवन ने डीएसपी विरेंद्र सिंह व एएसआई कर्मवीर सिंह को ओपनिंग में भेजा तथा दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 62 रन बिना विकेट खोए बना डाले। उसके बाद डीएसपी के रूप में पहली सफलता भिवानी बार क्लब को मिली। परंतु कर्मवीर एक तरफा अच्छे शॉट लगाकर स्कोर को बढ़ाते रहे। दो-तीन विकेट इकट्ठे गिरने के बाद एसपी वरुण सिंगला ने खुद कमान संभाली और एएसपी लोगेश के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की और मैदान के चारों ओर अच्छे शॉट लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पिन बॉलर अजय शर्मा की बॉल पर रमन तंवर ने एसपी वरुण सिंगला को स्टंप आउट करके मैच में वापसी कर दी। आखिरी ओवर में एसपी इलेवन को चार रन बनाने थे, जो उन्होंने बनाकर मैच जीत लिया। इस दौरान भिवानी बार की तरफ से कृष्ण मलिक ने भी अच्छी बॉलिंग की तथा एक विकेट प्राप्त किया। एक विकेट कप्तान मुकेश गुलिया, दो विकेट पीयूष वर्मा, दो विकेट अजय शर्मा ने प्राप्त किए।

एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि दोनों ही टीमें अच्छी खेली और इस तरह के मैच अधिवक्ताओं व पुलिस के बीच भाईचारा व सामंजस्य स्थापित करते हैं। इस मौके पर एएसआई राकेश कुमार, कमांडो संदीप, एएसआई विरेंद्र, हरेंद्र भालोठिया,ख्जैमल सिंह, विजेंद्र श्योराण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed