{"_id":"650bd5b9c95624bdef07526e","slug":"sonipat-defeated-yamunanagar-in-under-14-volleyball-jind-defeated-hisar-in-basketball-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-5754-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: वॉलीबाल के अंडर-14 में सोनीपत ने यमुनानगर, बॉस्केटबाल में जींद ने हिसार को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: वॉलीबाल के अंडर-14 में सोनीपत ने यमुनानगर, बॉस्केटबाल में जींद ने हिसार को हराया
Thu, 21 Sep 2023 11:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम में जारी 56वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को वॉलीबाल व बॉस्केटबाल के मैच हुए। इस दौरान प्रदेशभर से पहुंचीं विभिन्न टीमों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंदी टीम को हराने के लिए खूब दमखम दिखाया। इस दौरान वॉलीबाल के अंडर-14 में सोनीपत ने यमुनानगर, बॉस्केटबाल में जींद ने हिसार को हराया।
खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर के मार्गदर्शन में किया गया। दूसरे दिन के मैचों का शुभारंभ बहल खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर, सिवानी खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह, एईओ सत्यवान, एईईओ रामचंद्र, एईओ पवन कुमार दादरी, डा. अनिल कुमार, प्रीतपाल सिंह, बलवान, राजेश ढ़ांडा, जोगेंद्र पीटीआई मौजूद रहे। मंच संचालन प्रवक्ता राकेश रोहिल्ला ने किया।खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर व खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह सिवानी ने कहा कि खेलों के मामले में हरियाणा प्रदेश ने देश में अव्वल स्थान रखता है।
वॉलीबाल प्रतियोगिता के परिणाम
प्रेस प्रभारी जयबीर नाफरिया ने बताया कि वॉलीबाल की अंडर-14 आयु वर्ग में सोनीपत ने यमुनानगर को, करनाल ने पानीपत को, फरीदाबाद ने गुरुग्राम, दादरी ने पंचकूला को, करनाल ने कुरुक्षेत्र को, सिरसा ने सोनीपत को, अंबाला ने रोहतक को हराया। इसी प्रकार अंडर-17 में सिरसा ने यमुनानगर को, गुरुग्राम ने मेवात को, फतेहाबाद ने कैथल को, जींद को महेंद्रगढ़ को, पलवल ने दादरी को हराया। अंडर-19 आयु वर्ग में कुरुक्षेत्र ने मेवात को, फतेहाबाद ने रेवाड़ी को, कैथल ने सिरसा को, चरखी दादरी ने यमुनानगर को हराया।
विज्ञापन
बॉस्केटबाल प्रतियोगिता के परिणाम
बॉस्केटबाल की अंडर-14 आयु वर्ग में जींद ने हिसार को, नूंह ने करनाल को, यमुनानगर ने फरीदाबाद को, झज्जर ने भिवानी को, रोहतक ने सिरसा को और सोनीपत ने महेंद्रगढ़ को हराया। अंडर-19 में पानीपत ने अंबाला को, सोनीपत ने पलवल को, भिवानी ने रेवाड़ी को तथा हिसार ने कुरुक्षेत्र को हराया।