फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Son posted on the border...soldier daughter lit the funeral pyre of her mother

Bhiwani News: बेटा सरहद पर तैनात...सैनिक बिटिया ने मां को मुखाग्नि दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Son posted on the border...soldier daughter lit the funeral pyre of her mother
 मां के अंतिम दर्शन करने के दौरान गमगीन ड्यूटी पर तैनात जवान पवन।
बहल (भिवानी)। सीआरपीएफ में तैनात पवन सिधनवा सरहद पर फर्ज निभाने के लिए मां वेदकौर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। पवन मां के अंतिम दर्शन वीडियो काल पर करते हुए फफक पड़े। उनकी अनुपस्थिति में सैनिक बिटिया सुमन ने अपनी माता को मुखाग्नि देकर परंपरा का निर्वहन किया। सिधनवा गांव के लोग इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए। गमगीन माहौल में सुमन ने रुंधे गले से कहा कि मातृभूमि की रक्षा करना भी भाई के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

सिधनवा निवासी वेदकौर का मंगलवार को हृदयाघात से निधन हो गया था। उनका बेटा पवन सिधनवा सीआरपीएफ में है और बेटी सुमन आईटीबीपी में तैनात हैं। सेना में भाई-बहन के तैनात होने के कारण उनका जज्बा भी बेमिसाल है। सरहद पर तैनात जवान कई बार अपने व्यक्तिगत दुखों को पीछे छोड़कर रण के मैदान में डटे रहते हैं।
विज्ञापन

किन्हीं हालात में अवकाश नहीं मिलने और दूरी के कारण वह अपने गांव सिधनवा नहीं पहुंच सके। ऐसी स्थिति में बेटे ने वीडियो कॉल से अंतिम दर्शन किए। मोबाइल स्क्रीन पर मां का पार्थिव देह देखकर बहादुर जवान की आंखों से आंसू छलक पड़े। इस माहौल में गांव के लोगों ने कहा कि देशसेवा की इससे बड़ी पराकाष्ठा और क्या हो सकती है, जब एक बेटे को अपने फर्ज के चलते अपनी जननी को इस तरह से विदाई देनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed