फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Soldiers and Ratera supporters clashed in meeting of Congress candidate Jaiprakash in Bhiwani

Bhiwani: कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश की सभा में भिड़े फौजी व रतेरा के समर्थक, गुस्सा हुए JP ने कह डाली ये बात

Tue, 14 May 2024 07:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 14 May 2024 07:19 PM IST
सार

हिसार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जेपी का बवानीखेड़ा हल्का के गांव चांग, बलियाली, खरक में नुक्कउ़ सभाएं थी। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक रामकिशन फौजी भी मौजूद थे। नुक्कड़ सभा में होर्डिंग्स पर रामकिशन फौजी के फोटो लगे देख कांग्रेस नेता सतबीर रतेरा के समर्थकों में उबाल आ गया।

विज्ञापन
Soldiers and Ratera supporters clashed in meeting of Congress candidate Jaiprakash in Bhiwani
हिसार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस में गुटबाजी के चलते कार्यकर्ताओं की आपस में नोंकझोंक और जुतम पैजार थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मंगलवार को बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र का है। हिसार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश उर्फ जेपी की नुक्कड़ सभा के दौरान होर्डिंग्स पर रामकिशन फौजी का फोटो देख सतबीर रतेरा समर्थक भड़क उठे। दोनों ही समर्थकों के बीच नोंकझोंक हुई तो कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश भी तमतमा उठे। मंच से ही जयप्रकाश ने बोल दिया कि मैं करवाउंगा तुम्हारी जिंदाबाद। 

विज्ञापन


दरअसल जेपी का बवानीखेड़ा हल्का के गांव चांग, बलियाली, खरक में नुक्कउ़ सभाएं थी। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक रामकिशन फौजी भी मौजूद थे। नुक्कड़ सभा में होर्डिंग्स पर रामकिशन फौजी के फोटो लगे देख कांग्रेस नेता सतबीर रतेरा के समर्थकों में उबाल आ गया। इसी दौरान नारेबाजी कर रामकिशन फौजी के खिलाफ हुटिंग की गई। उधर रामकिशन फौजी के समर्थकों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और नारेबाजी करने लगे। इसे देख कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश को भी गुस्सा आ गया। जयप्रकाश ने अपने अंदाज में कहा कि जो करना है कर लो, मैं करवाऊंगा थारा जिंदाबाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आराम से खड़े रहो, कदे चक्कर मैं पड़ रहे हो, क्या बदतमीजी है ये क्या तमाशा बना राख्या है, मैं सबेरे का कहण लाग रहया सू, मैं बताऊंगा थामने, सारी रात का .....रखा है (असंसदीय भाषा), 

ये लोग जेपी को वोट देने आए हैं, कदे किसे कै गलतफहमी हो, बकवास करते हो, आदमी की तरह समझा लिया। बतां दे कि सोमवार को भी भिवानी के पार्टी कार्यालय में हरियाणा प्रभारी बावरिया के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। जिसके बाद खुद बावरिया ने ही माहौल को संभाला और कार्यकर्ताओं को शांत कराना पड़ा था। लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपसी झड़प और नेताओं की गुटबाजी के बीच चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed