फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sohansara villagers are angry over unsatisfactory exam results and the working style of the principal

Bhiwani News: असंतोषजनक परीक्षा परिणाम और प्राचार्य की कार्यप्रणाली पर सोहांसरा के ग्रामीण बिफरे

Tue, 27 May 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 27 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sohansara villagers are angry over unsatisfactory exam results and the working style of the principal
एसडीएम मनोज दलाल को ज्ञापन देते सोहांसरा  के ग्रामीण।
लोहारू(भिवानी)। उपमंडल के गांव सोहांसरा में मंगलवार को सरपंच राजकुमार की अध्यक्षता में अनेक ग्रामीणों ने एकत्रित होकर गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को असंतोषजनक बताते हुए नाराजगी जाहिर की है। यही नहीं ग्रामीणों ने स्कूल प्राचार्य की कार्यप्रणाली पर भी एतराज जाहिर किया।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में ग्रामीणों को आश्वासन देने पहुंचे एसडीएम मनोज दलाल को ग्रामीणों ने शिकायत देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। एसडीएम मनोज दलाल ने भरोसा दिलाया कि अभिभावकों और ग्रामीणों के साथ समुचित तालमेल कर शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


सरपंच राजकुमार, समाजसेवी रमेश कोशिक, सुमित शर्मा, मनीष व बलवान ने बताया कि विद्यालय में सभी विषयों का स्टाफ पूरा होने के बावजूद इस बार बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बेहतर नहीं रहा। ग्रामीणों ने प्राचार्य की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और प्राचार्य का इस विद्यालय से स्तानांतरण करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षा के स्तर में गिरावट आने के कारण ही विद्यालय में लगातार विद्यार्थियों की संख्या घट रही है। विद्यालय का शैक्षिक माहौल में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो आने वाले समय में ग्रामीण इसके लिए ठोस कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीण संदीप, प्रदीप, मुकेश, अनिल, ईश्वर सिंह, रमन, सुनील, कृष्ण कुमार, विक्रम सत्यवान ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन देेते हुए एसडीएम मनोज दलाल से विद्यालय के शैक्षणिक स्तर में सुधार करने और प्राचार्य का स्थानांतरण करवाने की मांग की।

एसडीएम मनोज दलाल ने इस बारे में बताया कि स्टाफ सदस्यों की बैठक लेकर शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा उन्होंने प्राचार्य के स्थानांतरण के मामले में भी समुचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। गांव सोहांसड़ा के राजकीय विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। वहीं 20 प्रतिशत विद्यार्थी ही अनुत्तीर्ण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed