फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Slogans by lighting candles outside the city council against the scam

घोटाले के खिलाफ नगर परिषद के बाहर मोमबत्ती जलाकर की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Slogans by lighting candles outside the city council against the scam
नगर परिषद कार्यालय के बाहर कैंडल जलाकर धरने पर बैठे समिति के सदस्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद कार्यालय के बाहर सोमवार को नगर परिषद घोटालों के खिलाफ मोमबत्ती जलाकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। घोटालों की ईडी व सीबीआई जांच की मांग को लेकर लगातार आठवें दिन भी अनिश्चित कालीन धरना चला। धरने की अध्यक्षता निवर्तमान पार्षद ईश्वर मान ने की।
विज्ञापन

ईश्वर मान ने बताया कि जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी व सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने लगे हैं। पुलिस प्रशासन भी महज लीपापोती के लिए जांच कर रहा हैं, क्योंकि अब तक भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल भेजे निवर्तमान चेयरमैन रणसिंह से कोई रिकवरी तक नहीं की गई है। ऐसे में उसका साफ बच निकलना तय है। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार को अल्टीमेटम दिया कि जब तक सभी भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर रिकवरी नहीं की जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर कमल सिंह प्रधान, रणसिंह श्योराण, रामचंद्र सिवाच, सुदर्शन जिंदल, पूर्ण कुमार जांगड़ा, सरदार चरणजीत सिंह, भीम सिंह सांगवान, पवन मित्तल, ब्रजलाल जोगी पूर्व पार्षद, बलवान सिंह निवर्तमान पार्षद, रामोतार ठेकेदार, संजय गुप्ता, वीरेंद्र टोनी पूर्व पार्षद, हंसराज साई, गौरीशंकर शर्मा, कुलदीप फौगाट, विष्णु केडिया, रघबीर सिंह, महाबीर सिंह, भूपेंद्र सिंह भी धरने पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed