फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Six-year-old innocent girl beaten to death

Bhiwani News: छह साल की मासूम की पीट पीटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old innocent girl beaten to death
भिवानी। खरक कलां क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्ची की पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की है। मृतका की मां ने अपने पति पर बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतका की मां ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी और उसकी तीन बेटियां हैं। पारिवारिक विवाद के कारण वह बेटियों के साथ पति से अलग रह रही थी। करीब दो वर्ष पहले उसका पति छह वर्षीय बड़ी बेटी को अपने साथ ले गया था। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बुरी तरह पीटा। डर के कारण बच्ची चुप रही। किसी तरह उसने मौका पाकर फोन पर आपबीती सुनाई तो शुक्रवार को वह उसे लाने के लिए भिवानी पहुंची लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। फोरेंसिक जांच के बाद मौत के वास्तविक कारणों व आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में बच्ची के निजी अंगों पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed