फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Six trains will be cancelled from 20 to 27 August due to doubling of railway line

Bhiwani News: रेल लाइन के दोहरीकरण के कारण 20 से 27 अगस्त तक रद्द रहेंगी छह ट्रेनें

Wed, 02 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 02 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Six trains will be cancelled from 20 to 27 August due to doubling of railway line
भिवानी। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते 20 से 27 अगस्त तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते एक सप्ताह तक छह प्रमुख ट्रेनों का संचालन स्थगित रहेगा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि अटेली, काठूवास और कुण्ड स्टेशनों के बीच लाइन के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके
विज्ञापन



20 से 27 अगस्त तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

गाड़ी संख्या 14705 भिवानी–ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 14706 ढेहर का बालाजी–भिवानी एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 19620 रेवाड़ी–फुलेरा एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 19621 फुलेरा–रेवाड़ी एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 19618 रेवाड़ी–मदार एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 19617 मदार–रेवाड़ी एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed