फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Six accused of deadly attack on Dhaba operator arrested

ढाबा संचालक पर जानलेवा हमले के छह आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Six accused of deadly attack on Dhaba operator arrested
भिवानी। भिवानी सीआईए प्रथम की टीम ने बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक ढाबा संचालक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर तोड़फोड़ करने के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चार देसी पिस्तौल, आठ कारतूस, दो बाइक व एक फरसा और एक तलवार भी बरामद की है।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम के इंचार्ज योगेश कुमार की टीम के इंचार्ज एएसआई सत्यवान की टीम ने खरकड़ी झावरी चौक जूई तोशाम मार्ग पर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अनूप उर्फ गोलू, नरेंद्र, अमित, अनिल, अक्षय, अजय के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी अक्षय से एक पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए। आरोपी अनूप से एक पिस्तौल व तीन कारतूस और एक बाइक बरामद की है। आरोपी अजय से एक तलवार बरामद की है। आरोपी अमित से एक पिस्तौल, एक कारतूस व एक बाइक बरामद की है। आरोपी नरेंद्र से एक फरसा बरामद हुआ है। आरोपी अनिल से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 19 जनवरी और 14 फरवरी को अपने साथियों के साथ मिलकर विनय व अक्षय निवासी सूई के ढाबे पर फायरिंग व तोड़फोड़ की वारदात को कुबूला है। आरोपियों ने ढाबा संचालक से भी मारपीट की थी और उसे जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चलाई थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed