{"_id":"67c9df87d7ccaa34d9031465","slug":"sit-will-investigate-master-sadhuram-death-case-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-130949-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मास्टर साधुराम मौत मामले की जांच करेगी एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मास्टर साधुराम मौत मामले की जांच करेगी एसआईटी
Thu, 06 Mar 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
तोशाम। संडवा निवासी मास्टर साधुराम की मौत की जांच को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। डीएसपी लोहारू के नेतृत्व गठित एसआईटी मामले की छानबीन करेगी।
18 जनवरी को संडवा निवासी मास्टर साधुराम की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की थी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था। इस मामले में मृतक मास्टर साधुराम के भाई सुरेंद्र ने 22 जनवरी को उप-पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत दी।
इसमें उसने बताया था कि उसका भाई मृतक साधुराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निगाना कलां में एसएस अध्यापक के पद पर कार्यरत था। उसने बताया कि भाई साधुराम तोशाम मान काॅलोनी में परिवार के साथ रहता था। 18 जनवरी को उसके भाई को सुबह मृत पाया गया था। सुरेंद्र को भाई की मौत के पीछे हत्या का संदेह है। संदेह होने के बाद सुरेंद्र ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की छानबीन के लिए डीएसपी लोहारू के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी मौत के कारणों की छानबीन करेगी। लोहारू डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि अभी कोई सुराग नहीं मिला है। जांच चल रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।