फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shruti Choudhary lashed out at Congress, said- now neither issue nor land is left

Bhiwani News: कांग्रेस पर बरसीं श्रुति चौधरी, कहा- अब न मुद्दा बचा, न जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shruti Choudhary lashed out at Congress, said- now neither issue nor land is left
विकास परियोजना का शिलान्यास करतीं मंत्री श्रुति चौधरी। 
भिवानी। हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कांग्रेस संगठन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अब कांग्रेस के पास न मुद्दा बचा है और न जमीन। विपक्ष के पास न सवाल हैं और न साख बची है। श्रुति चौधरी मंगलवार को तोशाम हलके के सात गांवों के दौरे पर थीं जहां उन्होंने करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मंत्री श्रुति चौधरी ने सबसे पहले लोहानी गांव पहुंचकर कई दशक पहले उनके दादा और पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल द्वारा बनाई गई सिंचाई विभाग की वर्कशॉप के स्थान पर 3.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई बिल्डिंग का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान श्रुति चौधरी ने वर्ल्ड क्रिकेट कप में जीत दर्ज करने पर भारतीय टीम की बेटियों को बधाई देते हुए उन्हें देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि बेटियों ने पूरे देश का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना को गरीब महिलाओं के हित में एक ऐतिहासिक पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष की ओर से इस योजना की शर्तों को लेकर लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास अब न कोई सवाल है, न कोई ठोस मुद्दा। विपक्ष की जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है।
हरियाणा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर भी उन्होंने कटाक्ष किया। श्रुति ने कहा कि इन्हीं को चुनना था तो एक साल ड्रामा क्यों किया। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ‘आया राम गया राम’ से मशहूर थे और अब वाले राव नरेंद्र ‘सीएलयू सीडी कांड’ में उलझे हैं।

संपत सिंह के कांग्रेस छोड़ने और उनके इस बयान कि जो कांग्रेस छोड़ता है, उसका राजनीतिक भविष्य बेहतर होता है, पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रुति चौधरी ने कहा कि वे संपत सिंह की इस बात से सहमत हैं। श्रुति चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है जबकि विपक्ष केवल बयानबाजी में उलझा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed